फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज से सिर्फ बीएस-6 डीजल-पेट्रोल

विज्ञापन
Maruti S-Cross Petrol - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बीएस- 4 वाहन बेचने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली दस दिन की मोहलत

बरेली। एक अप्रैल से बरेली समेत सभी शहरों के पंपों पर बीएस-6 मानक का डीजल-पेट्रोल मिलेगा। इसके साथ बीएस-4 वाहनों की सेल और रजिस्ट्रेशन की तारीख भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन समेत तीनों ऑयल कंपनियों ने अपने सभी पंपों पर एक हफ्ता पहले ही बीएस-6 मानक ईंधन की सप्लाई शुरू कर दी थी लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की थी बल्कि एक अप्रैल से इसकी बिक्री का औपचारिक एलान किया था। पेट्रोलियम कंपनियों के अफसरों ने बताया कि 25 मार्च तक सभी पेट्रोल पंप, रिफाइनरी और भंडारण डिपो पर मानक के अनुरूप नए ईंधन का भंडारण और सप्लाई सुनिश्चित करनी थी। इसके सफल परीक्षण के बाद पहली अप्रैल से बीएस-6 डीजल-पेट्रोल सप्लाई औपचारिक तौर पर शुरू किया जा रहा है। इस ईंधन से वायु प्रदूषण में काफी कमी आएगी।
उधर, सुप्रीम कोर्ट ने बीएस-4 मॉडल के वाहन बेचने के लिए दस दिन की छूट दे दी है। कहा है कि इन वाहनों को खरीदने के बाद लॉक डाउन खत्म होने के दस दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया जाए। यानी अब 24 अप्रैल तक बीएस-4 मॉडल के वाहन बिक सकेंगे और उनका रजिस्ट्रेशन चार मई तक कराया जा सकेगा।

दो सप्ताह से नहीं बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम

डीजल-पेट्रोल के दाम 16 मार्च से स्थिर हैं। दो सप्ताह पहले 16 मार्च को डीजल 62.87 और पेट्रोल 71.93 रुपये प्रति लीटर था। यहीं दरें 31 मार्च मंगलवार को रहीं। माना जा रहा है कि लॉकडाउन में डीजल-पेट्रोल की बिक्री आधे से ज्यादा घट गई है। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं। इसीलिए पेट्रोलियम पदार्थों के दाम स्थिर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें