फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर, डीआईजी और एसएसपी

विज्ञापन
दिशा निर्देश देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर में एक ही परिवार के छह लोगों को कोरोना पॉजिटिव की पुुष्टि के बाद पीड़ित परिवार की गली में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने संबंधित इलाके को सील कर दिया। लोग खुद ही घरों में क्वारंटीन कर रहे हैं। मंगलवार को कमिश्नर, डीआईजी व एसएसपी ने निरीक्षण कर फोर्स की ड्यूटी और क्वारंटीन का जायजा लिया।

कुछ पुलिस तो कुछ रास्ते पब्लिक ने सील किए

कोरोना संक्रमित परिवार की गली में कर्फ्यू जैसा माहौल है। गली में जाने वाले रास्तों पर सीढ़ी और आड़ी तिरछी बाइक लगाकर उसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। आसपास की कई गलियां पुलिस और पब्लिक ने मिलकर सील की हैं। कहीं सीढ़ी, कहीं तार, कहीं बग्घी तो कहीं बेंच डालकर बंदिश की गई है। बदायूं रोड से राजीव कॉलोनी के प्रवेश पर पुलिस तैनात है। हर जगह पुलिस गली, मोहल्ले में आने जाने वालों को टोक रही है।

घरों में कैद लोगों का पड़ोसियों से भी संपर्क टूटा

छह केस मिलने के बाद सुभाषनगर खौफ में डूबा हुआ है। गली नंबर एक के लोग घरों में बंद हैं। इन्होंने आसपास के लोगों से भी आमने-सामने का संपर्क तोड़ लिया है। जरूरत की बात मोबाइल पर की जा रही है। लोगों ने दिनचर्या के लिए जरूरी संसाधन जुटा लिए हैं और घरों से बिल्कुल बाहर नहीं निकल रहे हैं।

नहीं माने लोग तो पुलिस थाने उठा लाई

तपेश्वरनाथ मंदिर वाली गली में मंगलवार दोपहर कई युवा पंचायत जमाए बैठे थे। कई और लोग यहां खड़े होकर कोरोना के खतरे गिना रहे थे। अधिकांश के पास मास्क तक नहीं था। कई लोगों को पुलिस ने दौड़ा भी लिया। कुछ कार्रवाई के लिए थाने लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें