शाहजहांपुर। स्कूलों में छुट्टियों के बाद समर कैंप के आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों को विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिल रहा है। बच्चों ने डांस, म्यूजिक, तैराकी और खेलों का आनंद लिया।
डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के समर कैंप में बच्चों ने वाटर पार्क में ‘आज ब्लू है पानी-पानी...’ गाने पर डांस किया। स्कूल की प्रिंसिपल उज्ज्वल मिश्रा व शिक्षिकाएं भी पीछे नहीं रहीं, उन्होंने ने वाटर स्लाइडिंग, झूलों तथा रेन डांस का आनंद लिया। शिक्षिकाओं ने तैराकी के गुर सिखाए। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने वाटर पार्क के भ्रमण को अच्छी पहल बताया। प्रधानाचार्या डॉ. ज्योत्सना द्विवेदी, शिक्षिका मोनिका सेठ, छाया, बोसकी, मरिनिमा, सुमन आदि मौजूद रहीं।
ऑल सेंट्स स्कूल में हुआ स्टोरी योगा
ऑल सेंट्स स्कूल में समर कैंप के दूसरे दिन स्टोरी योगा, बोट मेकिंग, फन विद स्पंज आदि कई गतिविधियां हुईं। इसमें प्री नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। बच्चों ने खूब मस्ती की। किड्स जोन प्रधानाचार्य मंतसा सिद्दीकी, जिया खान, प्रधानाचार्य शैल सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
बचपन स्कूल में कैंप की शुरुआत
मोहल्ला चमकनी में बचपन स्कूल के दस दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। इसमें बच्चों ने म्यूजिक, स्विमिंग, ड्रॉइंग आदि गतिविधियों में हिस्सा लिया। डांसिंग में राधिका, स्विमिंग में हस्सान, ड्राइंग में देवांश प्रथम स्थान पर रहे। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। स्कूल संस्थापक सुमन श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अनुज जौहरी, गौरव राय आदि मौजूद रहे।
ऑस्कर ग्लोबल पब्लिक स्कूल में दिया प्रशिक्षण
खुदागंज। नवादा रोड स्थित ऑस्कर ग्लोबल पब्लिक स्कू ल में समर कैंप लगाया गया। इसमें इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, आर्ट और क्राफ्ट, पेंटिंग के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी छात्रों को दी गई। ड्रिल एवं पीटी की व्यवस्था सिखाई गई। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाध्यापक एसके वर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संवाद