फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज बरेली होकर गुजरेंगी पूर्वोत्तर रेलवे की 10 छठ विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छठ पूजा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे 248 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें से 10 विशेष ट्रेनें आज बरेली होते हुए गुजरेंगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, सिटिंग एरिया, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। प्रमुख स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को 05060 लालकुंआ-हावड़ा विशेष गाड़ी भोजीपुरा स्टेशन दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी। 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी रात 8:42 बजे जंक्शन आएगी।
विज्ञापन

09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन पर सुबह 10:45 बजे आएगी। 05301 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन दोपहर 3:35 बजे आएगी। 04022 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी, 04021 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल, 04032 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा, 04009 जोगबनी- आनंद विहार टर्मिनल, 04646 जम्मूतवी-बरौनी विशेष गाड़ी, 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी बरेली होकर चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें