फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा से होगा माँ तुझे प्रणाम का आगाज, देश प्रेम से सराबोर होंगे शहरवासी

Sat, 10 Aug 2024 03:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में 13 अगस्त को बरेली क्लब से तिरंगा यात्रा (वाहन रैली) सुबह नौ बजे रवाना होगी। इसके साथ ही अमर उजाला के माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आगाज हो जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 16 अगस्त तक कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। 
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अमर उजाला के अभिनव अभियान के तहत माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम आयोजित होगा। 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 16 अगस्त को शक्ति सम्मान के साथ आयोजन का विश्राम होगा।

विज्ञापन


देश प्रेम की अलख जगाने और शहरवासियों को सौहार्द, एकजुटता का संदेश देने के लिए चार दिनों तक लगातार कार्यक्रम होंगे। 13 अगस्त को बरेली क्लब से तिरंगा यात्रा (वाहन रैली) सुबह नौ बजे रवाना होगी। 

14 अगस्त को सुबह नौ बजे गांधी उद्यान से वॉक फॉर यूनिटी निकलेगी। 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान गांधी उद्यान समेत शहर के विभिन्न चौराहों पर एक साथ आयोजित होगा। 16 अगस्त को द ग्रैंड निरवाना होटल में दोपहर एक बजे शक्ति सम्मान कार्यक्रम होगा। इसमें अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य के जरिये शहर का नाम रोशन कर रही महिलाएं सम्मानित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा 
13 अगस्त को रवाना होने वाली तिरंग यात्रा बरेली क्लब से शुरू होकर चौकी चौराहा, पटेल चौक, महादेव पुल से होते हुए धर्मकांटा चौराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, केके हॉस्पिटल, आदिनाथ चौराहा होते हुए स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें