फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल, गूंजे भारत माता की जयकारे

Fri, 16 May 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेनाओं के सम्मान में शुक्रवार को नवाबगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों के साथ हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में सेना के सम्मान में शुक्रवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पहले पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। नगर के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भूतपर्व सैनिक, एनसीसी, छात्र छात्राएं, महिलाएं व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के नारे लगाए। 

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर भाजपा विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने भूतपूर्व सैनिकों को फूलमाला पहना कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चे व क्षेत्र के लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर के पटेल चौक पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। समापन पर शरबत की व्यवस्था की गई। 

विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने कहा कि भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता का परिणाम है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में सफलता प्राप्त की है। सरकार आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने में जुटी है। यदि पाकिस्तान ने दोबारा ऐसी हिमाकत करने की कोशिश की तो परिणाम कुछ और ही होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'हर भारतीय को गर्व' 
भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान व शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर भारतीय को गर्व है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को जड़ से खत्म करने का काम किया है। हमारी सेना का शौर्य पूरी दुनिया देख चुकी है। भारत माता के वीर सपूतों के रहते देश की सरहद को कोई आंख नहीं दिखा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें