फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज के वक्त का एलान, बाजार में छाई रौनक

Wed, 27 May 2026 12:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ईद-उल-अजहा 28 मई को है। बरेली की मस्जिदों में नमाज का समय घोषित कर दिया गया है। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन
सैलानी बाजार में देर रात तक रही रौनक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई को मनाई जाएगी। इसको लेकर बरेली के ईदगाह सहित शहर भर की सभी मस्जिदों, खानकाह और दरगाह कमेटियों ने नमाज के वक्त का एलान कर दिया है। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर नमाज अदा की जाएगी। जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद में 5:40 बजे से यह सिलसिला रहेगा। आला हजरत दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के अनुसार सबसे आखिर में दरगाह की रजा मस्जिद में सुबह 10:30 बजे नमाज होगी।
विज्ञापन


सुबह छह बजे कुतुबखाना चौराहे वाली मस्जिद, बड़ा बाजार की बादशाह वेगम मस्जिद और सुबह 6:15 बजे मलूकपुर की नूरी रजा तंबाकू वाली मस्जिद व हजियापुर की हसनैनी मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। सुबह 6:30 बजे दरगाह ताजुश्शरिया, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कांकर टोला की छः मीनारा मस्जिद, किला थाने की शाही मस्जिद में नमाज अदा होगी। सुबह 6: 45 बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां हजियापुर की मदीना मस्जिद, ब्रह्मपुरा की सैय्यदों वाली मस्जिद में नमाज होगी।

सुबह साढ़े बजे इन मस्जिदों में होगी नमाज 
सुबह 7:30 बजे खानकाह वामिकिया, ईदगाह बिहारमान नगला, जसोली की पीराशाह मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, सिटी स्टेशन वाली मस्जिद, मॉडल टाउन चौकी की मुस्तफाई मस्जिद, पीरबहोड़ा की हुसैनी मस्जिद, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद में नमाज होगी।
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे खानकाह नियाजिया, गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां, बाकरगंज की दरगाह रफीकुल औलिया, कचहरी वाली मस्जिद, घेर जाफर खान की मिर्जाई मस्जिद, आजम नगर की हरी मस्जिद, इज्जतनगर की मौजू शाह  बाबा की मस्जिद में नमाज होगी।

हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि सुबह 6:15 बजे मस्जिद चिराज शाह मोहल्ला कोट, सुबह 6:30 बजे मस्जिद आनंद विहार, मस्जिद यतीमखाना, मस्जिद अबु बकर (खन्नू मोहल्ला) में नमाज होगी। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली जफर अब्बास रिजवी ने बताया कि उनकी मस्जिद में नमाज सुबह नौ बजे होगी 

मस्जिद गढ़ी में दो शिफ्ट में नमाज
गढ़ी चौकी स्थित मस्जिद गढ़ी के मुतवल्ली फैजान नूर खान ने बताया कि उनकी मस्जिद में दो शिफ्टों में ईद उल अजहा की नमाज होगी। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे और दूसरी सुबह 7:30 बजे से होगी।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल इलाकों में छाई बकरीद की रौनक
शहर में ईद-उल-अजहा का उल्लास छा गया है। नमाज, कुर्बानी और दावतों की तैयारियां जोरों पर हैं कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। मुस्लिम इलाकों में विशेष रौनक देखी जा रही है। घरों के बाहर बकरे बंधे नजर आ रहे हैं। बच्चे बकरों, भेड़ों और पड्डों के साथ खेलते दिख रहे हैं। 

लोग दावतों की तैयारी में जुटे हैं। वह टेलर की दुकानों से अपने कपड़े ले रहे हैं। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज की व्यवस्थाएं की जा रही रही हैं। बच्चों के लिए मेलों की भी तैयारी चल रही है। शहर में कई जगहों पर जानवरों के बाजार सजे हुए हैं। इन बाजारों में रात तक मोलभाव चलता रहा।

सैलानी, मुन्ना खां का नीम और मीरा की पैठ जैसे स्थानों पर बाजार लगे हैं। बकरों की कीमत 15 हजार रुपये से 60 हजार रुपये तक है। पड्डे 30 हजार रुपये से 90 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। आमतौर पर लोग अधिकतम 35 हजार रुपये तक के बकरे खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें