फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: लालकुआं-बंगलूरू और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस नियमित, नए नंबर जारी, घटेगा किराया

Wed, 27 May 2026 11:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे बोर्ड ने दो विशेष ट्रेनों को नियमित दर्जा दिया है। इससे यात्रियों का किराया 35 से 40 फीसदी तक कम हो जाएगा। ये ट्रेनें लालकुआं-बेंगलुरु और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस हैं। इनके नए नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से विशेष के तौर पर चलाई जा रहीं 05073-74 लालकुआं-बंगलूरू और 09075-76 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने नियमित का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही बरेली होकर मुंबई के लिए एक और नियमित गाड़ी व दक्षिण भारत के लिए पहली नियमित गाड़ी मिल गई है। दोनों गाड़ियों के नए नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। नियमित के रूप में संचालन शुरू होने के बाद इन ट्रेनों में किराया 35 से 40 फीसदी तक कम हो जाएगा।

विज्ञापन


21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट 27 मई से प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 9:45 बजे बरेली आएगी और  दोपहर 1:50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 21908 काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट 28 मई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे चलने के बाद रात 8:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात नौ बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 

15302 लालकुआं-बंगलूरू सिटी एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से शाम 5:45 बजे चलने के बाद 7:32 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे बंगलुरू सिटी पहुंचेगी। 15301 बंगलुरू सिटी-लालकुआं एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को  बंगलुरू सिटी से सुबह 7:15 बजे चलने के बाद तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे बरेली आएगी और 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी 

विज्ञापन

टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस भी की गई नियमित
रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली 05062-61 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस को भी नियमित का दर्जा दे दिया है। अप-डाउन में इस गाड़ी का संचालन पांच-पांच दिन किया जाएगा। ट्रेन को नया नियमित नंबर भी जारी कर दिया गया है। 15094 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन टनकपुर से तड़के 4:10 बजे चलने के बाद 6:35 बजे बरेली जंक्शन आएगी और दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। 15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस दोपहर 3:50 बजे अछनेरा से चलने के बाद रात 8:33 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 11:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन चार और पांच जून को निरस्त
बरेली। गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात और आठ पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें बरेली होकर गुजरने वाली दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन भी शामिल है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर से चार जून को चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी और दिल्ली से पांच जून को चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें