दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है। सोमवार को बरेली होते हुए चार जोड़ी यानी आठ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई। ट्रेनों में दो माह पहले बुकिंग की सुविधा होती है।
इस बार 19 से 22 अक्तूबर तक दिवाली और छठपूजा 25 से 28 अक्तूबर तक छठ पूजा है। दोनों त्योहारों के लिए धड़ाधड़ टिकट बुकिंग के चलते बुकिंग खुलते ही नियमित गाड़ियां नो रूम हो रही हैं। ऐसे में रेलवे ने अभी से ही विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी करनी शुरू करने के साथ इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।
बरेली होते हुए ये विशेष गाड़ियां
- 04608 अमृतसर-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 8:40 बजे अमृतसर से चलने के बाद शाम 7:30 बजे बरेली और सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी।
- 04607 छपरा-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे छपरा से चलने के बाद रात 1:05 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- 04008 आनंद विहार-जोगबानी त्योहार विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलने के बाद दोपहर 1: 40 बजे बरेली आएगी और लखनऊ, राय बरेली, बाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजे जोगबानी पहुंचेगी।
- 04007 जोगबानी-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 6:30 बजे जोगबानी से चलने के बाद सोमवार रात 9:08 बजे बरेली आएगी और मंगलवार रात 2:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।