फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच एक और विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी, टिकटों की बुकिंग भी शुरू

Sat, 14 Feb 2026 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

होली से पहले ही नियमित ट्रेनें फुल हो गई हैं। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसी क्रम में नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच एक और होली विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की गई है।
विज्ञापन
बरेली होकर गुजरेगी विशेष ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने बरेली होते हुए नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच एक और होली विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इसका संचालन 20 फरवरी से किया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन से त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।  

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 20 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 7:22 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 21 फरवरी से सात मार्च तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह सात बजे चलने के बाद शाम 5:50 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन को एक जनवरी 2027 तक विस्तार
रेलवे 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष एसी गाड़ी का संचालन एक जनवरी 2027 तक करेगा। यह गाड़ी पूर्णिया कोर्ट से छह मार्च से 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को व आनंद विहार से आठ मार्च से एक जनवरी 2027 तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


दिसंबर तक होगा सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी का संचालन
रेलवे 05575/76 सहरसा-आनंद विहार विशेष एसी गाड़ी का संचालन दिसंबर 2026 तक करेगा। यह गाड़ी सहरसा से 11 मार्च से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और आनंद विहार से 10 मार्च से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

दो जोड़ी क्लोन गाड़ियों में टिकट बुकिंग बंद
बरेली। लंबी दूरी की दो जोड़ी क्लोन गाड़ियों का संचालन 28 फरवरी के बाद बंद हो जाएगा। इन गाड़ियों में रेलवे ने आरक्षित टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है। 04651/52 जयनगर-अमृतसर और 04653/54 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर क्लोन गाड़ियों का संचालन बरेली होते हुए किया जा रहा है। इन गाड़ियों में टिकट बुकिंग बंद होने के बाद अन्य ट्रेनों पर अभी से दबाव बढ़ने लगा है। 

आनंद विहार-पुरुलिया के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी
रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार-पुरुलिया के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। 14021-22 आनंद विहार- पुरुलिया साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से और प्रत्येक शुक्रवार को पुरुलिया से चलाई जाएगी। रेलवे ने गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी है, लेकिन संचालन शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। मार्च के पहले सप्ताह में गाड़ी का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें