फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Trains: महाकुंभ के लिए 12 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, कोचों पर नजर आएगी आस्था का आभा

Tue, 31 Dec 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Special Trains For Mahakumbh:  प्रयागराज महाकुंभ मेला जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने 12 महाकुंभ विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। दिल्ली-पंजाब से चलने वाली ये ट्रेनें बरेली होते हुए प्रयागराज जाएंगी। 
विज्ञापन
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने सोमवार को बरेली होते हुए प्रयागराज जाने वाली अप-डाउन 12 महाकुंभ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित कर दी है। इन ट्रेनों को दिल्ली, अमृतसर, बठिंडा, देहरादून, फिरोजपुर और अंब अंडौरा स्टेशनों से फाफा मऊ के बीच अलग-अलग तारीखों में चलाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होना है। बरेली होते हुए प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें दो महीने पहले ही बुक हो चुकी हैं। इस बीच कोहरे के कारण कई ट्रेनें निरस्त भी चल रही हैं। 

प्रमुख स्नान तिथियों पर प्रयागराज के लिए ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण लोगों को विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी होने का इंतजार था। बरेली होते हुए 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित था। अब अप-डाउन 16 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के कोच पर महाकुंभ की आभा नजर आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका शेड्यूल हुआ जारी 
  • 04526 बठिंडा-फाफा मऊ कुंभ विशेष ट्रेन 19, 22, 25 जनवरी, आठ और 18 फरवरी को बठिंडा से सुबह 4:30 बजे चलकर दोपहर 2:53 बजे बरेली आएगी और रात 11:55 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04525 फाफा मऊ- बठिंडा कुंभ विशेष ट्रेन 20, 23, 26 जनवरी, नौ और 19 फरवरी को फाफा मऊ से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद अपराह्न 2:27 बजे बरेली आएगी और रात एक बजे बठिंडा पहुंचेगी।
  • 04316 देहरादून-फाफा मऊ विशेष ट्रेन 18, 21, 24 जनवरी, 16 और 23 फरवरी को देहरादून से सुबह 8:10 बजे चलने के बाद दोपहर 2:25 बजे बरेली आएगी और रात 11:50 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04315 फाफा मऊ- देहरादून विशेष ट्रेन 19, 22, 25 जनवरी, 17 और 24 फरवरी को फाफा मऊ से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद दोपहर 2:40 बजे बरेली आएगी और रात 9:30 बजे देहरादून पहुंचेगी।
  • 04066 दिल्ली-फाफा मऊ विशेष ट्रेन 10, 18, 22, 31 जनवरी, आठ, 16 और 27 फरवरी को दिल्ली से रात 11:25 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:18 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:15 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04065 फाफा मऊ-प्रयागराज विशेष ट्रेन 11, 19, 23 जनवरी, एक, नौ 17 और 28 फरवरी को फाफा मऊ से रात 11:30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  •  04662 अमृतसर-फाफा मऊ विशेष ट्रेन नौ, 19 जनवरी और छह फरवरी को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह नौ बजे बरेली आएगी और शाम सात बजे फाफा मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04661 फाफा मऊ-अमृतसर विशेष ट्रेन 11, 21 जनवरी और आठ फरवरी को फाफा मऊ से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद दोपहर 2:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
  • 04664 फिरोजपुर-फाफा मऊ विशेष ट्रेन 25 जनवरी को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर से चलने के बाद रात 2:20 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफा मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04663 फाफा मऊ-फिरोजपुर विशेष ट्रेन 26 जनवरी को शाम 7:30 बजे फाफा मऊ से चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:15 बजे बरेली आएगी और शाम 4:45 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।
  •  04528 अंब अंडौरा-फाफा मऊ विशेष ट्रेन 17, 20, 25 जनवरी, नौ, 15 और 23 फरवरी को अंब अंडौरा से रात 10:05 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:28 बजे बरेली आएगी और शाम छह बजे फाफा मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04527 फाफा मऊ-अंब अंडौरा विशेष ट्रेन 18, 21, 26 जनवरी, 10, 16 और 24 फरवरी को रात 10:30 बजे फाफा मऊ से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:28 बजे बरेली आएगी और शाम 5:50 बजे अंब अंडौरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें