फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टाइल्स मिस्त्री का पैर कटा, वीडियो बनाते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल हाईवे पर बिलवा पुल के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री का पैर कटकर अलग हो गया। तमाम लोग घटना और तड़पते हुए मिस्त्री का वीडियो बनाते रहे, किसी ने घायल को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इज्जत नगर के नगरिया कला गांव निवासी अली हसन टाइल्स लगाने का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले ही अली का निकाह हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर अली सेंथल में अपनी बहन के घर जा जा रहे थे।
वह नैनीताल हाईवे पर बिलवा पुल के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। हादसे में उनका एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें