मीडिया से बात करते भाकियू (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिह चढूनी
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और घायलों को मुआवजा देने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने डीएम और एसपी से मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने किसान पक्ष के आरोपियों को जेल से छोड़े जाने और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के विरुद्ध धारा 120 बी के तहत कार्रवाई करने की मांग की। मीडिया से बात करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से मांगों को गृहमंत्री तक भेजने का आश्वासन मिला है। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 12 मई को लखीमपुर खीरी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान हरियाणा व पंजाब के किसान नेता मौजूद रहे। संवाद