फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांडः जख्मी चार गवाहों ने ढाई माह बाद दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
घायलों ने जांच टीम पर लगाया था ढंग से काम न करने का आरोप
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड मामले में ढाई महीने बीतने के बाद नई जांच टीम ने खूनी संघर्ष में घायल रहे चार गवाहों के बृहस्पतिवार को अदालत में बयान दर्ज करवाए हैं। इससे पहले घायलों ने जांच टीम पर ढंग से काम न करने और एलान के बावजूद सरकार पर मुआवजा न देने का आरोप लगाया था।
तिकुनिया कांड मामले में आखिरकार जांच टीम ने नए नेतृत्व को देखते हुए किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क सहित चार अहम गवाहों के बयान अदालत में दर्ज कर दर्ज करवाए हैं। इससे पहले कई बार किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क की ओर से बयान दर्ज कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन उनके बयान नहीं दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जांच टीम की ओर से किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क, गुरजीत सिंह, हरदीप सिंह और हरपाल सिंह के क्राइम ब्रांच दफ्तर में जांच टीम ने बयान दर्ज करवाए। चार अहम गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद उनके कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिये सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने बयान दर्ज कराने की संस्तुति के साथ गवाहों को सीजेएम चिंताराम के सामने पेश किया, जहां अदालती आदेश पर चारों गवाहों के बयान दर्ज किये गए।
विज्ञापन

तेजेंद्र सिंह विर्क खूनी संघर्ष में बुरी तरह घायल हुए थे, जिन्हें गुरुग्राम के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हेड इंजरी भी हुई है, जबकि उनके अलावा तीन और लोग भी घायल हुए थे, जिनके बृहस्पतिवार को बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें