गैस पाइप लाइन तक की जांच
बरेली में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो की सुरक्षा अभेद बनाने के लिए यहां के बिजली पोल, गैस पाइप लाइन तक की जांच की जा रही है। निगरानी का आलम यह है कि जमीन के नीचे सीवर लाइन तक को चेक किया जा रहा है।
स्वयंवर बरातघर से लेकर बलिदानी पंकज अरोड़ा स्तंभ तक सीवर लाइन को चेक किया जा रहा है। इसके लिए डिप को उठाकर अंदर पाइप डालकर पानी का प्रेशर छोड़ा जा रहा है, जिससे सीवर लाइन में कहीं कुछ होने की गुंजाइश खत्म की जा सके। छतों पर वॉच टावर बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।