आज इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
- दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की तरफ से बरेली होकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन मिलक से ही शाहाबाद होते हुए बदायूं जा सकेंगे।
- लखनऊ, शाहजहांपुर की तरफ से बरेली होकर बदायूं जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से ही कांठ व जलालाबाद होते हुए बदायूं जाएंगे।
- पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए झुमका मीरगंज, मिलक, शाहाबाद होते हुए बदायूं जाएंगे।
- बदायूं से बरेली होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन शाहाबाद होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।
- बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन शाहाबाद, मिलक होते हुए झुमका बडा बाईपास से बरेली आएंगे।
- बदायूं से बरेली आने वाली रोडवेज, निजी बस थाना फतेहगंज पूर्वी से बडा बाइपास, इन्वर्टिस, सेटेलाइट होते हुए बरेली आ सकेगी।- बरेली से बदायूं जाने वाली रोडवेज, निजी बस सेटेलाइट, इन्वर्टिस, बड़ा बाइपास, फतेहगंज पूर्वी से बदांयू-दातागंज मार्ग से होते हुए बदायूं जा सकेगी।
- बदायूं से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बदायूं, जलालाबाद, कांठ, शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे।