पूरनपुर। माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर बाघ का एक जोड़ा सड़क पर आ गया। बाघों को देखकर कुछ देर के लिए आवागमन रुक गया। हालांकि बाद में बाघों के जंगल में जाने पर यातायात सुचारू हो गया। राहगीर अपने गंतव्य को रवाना हुए। इसी दौरान किसी ने वीडियो क्लिप बनाई जो वायरल की गई है।
घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। नगर निवासी और प्रांतीय युवा व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने बताया कि चुनाव के संबंध में खटीमा जा रहे थे। जंगल में बाघ का जोड़ा अचानक सड़क पर आ गया। कुछ देर घूमने के बाद बाघ और बाघिन एक-एक कर जंगल में चले गए। इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ।