फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रात में घर से लापता हुई युवती, सुबह इस हालत में मिली, घरवालों के उड़ गए होश

Mon, 06 Nov 2023 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नवाबगंज क्षेत्र में एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया गया। वह घर के पास लहूलुहान हालत में बेहोश मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 19 साल की युवती रात के अंतिम पहर में घर से लापता हो गई। सुबह पांच बजे वह बेहोशी की हालत में घर से 25 मीटर दूर एक प्लॉट में मिली। परिवार के मुताबिक बेटी के पेट पर चाकू मारा गया था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर युवती का हाल जाना। युवती फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। युवती के भाई ने बताया कि कोई शख्स रात तीन बजे करीब उसकी बहन को घर से ले गया था। उन्हें सुबह इसकी जानकारी हुई। घरवालों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सुबह छह युवती पर हमले की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस ने मौका मुआयना किया। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें