फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से बगैर रुके गुजरे टिकैत

विज्ञापन
पीलीभीत में किसानों को संबोधित करते राकेश टिकैत।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के लखीमपुर जाने की सूचना पर कई थानों की फोर्स की गई थी तैनात
विज्ञापन

पुलिस ने किसान नेता के काफिले को बिना रोके टोल प्लाजा की वीआईपी लेन से निकाला

फतेहगंज पश्चिमी। किसानों के साथ हुई घटना के बाद लखीमपुर जाने के लिए निकले भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार रात करीब दस बजे फतेहगंज पश्चिमी के खिरका टोल प्लाजा पहुंचे। जहां भारी मात्रा मौजूद पुलिस ने उन्हें बगैर रोके वीआईपी लाइन से निकाल दिया। यहां से बिना रुके ही चंद मिनट में राकेश टिकैत का काफिला आगे के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

दरअसल लखीमपुर खीरी में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटी की गाड़ी से कुचलकर छह किसानों की मौत हो गई है। किसान राकेश टिकैत के मौके पर पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़े हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही राकेश टिकैत लखीमपुर के लिए रवाना हो गए है। राकेश टिकैत के आने की खबर मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शेरगढ़ सहित कई थानों की फोर्स रात आठ बजे ही तैनात कर दी गई थी।

नवाबगंज से गुजरे टिकैत, एडीजी, डीएम, एसएसपी पहुंचे

बरेली। रविवार रात करीब 11 बजे किसान नेता राकेश टिकैत करीब दर्जन भर गाड़ियों के काफिले के साथ नवाबगंज पहुंचे। इस दौरान एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम नितीश कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंच गए। बिना किसी रोकटोक उन्हें आगे जाने दिया गया। राकेश टिकैत से मिलने के लिए क्षेत्र के तमाम किसान भी हाईवे पर पहुंचे लेकिन वह आगे निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें