फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की आईडी हैक कर परिचितों से रुपये मांग रहे ठग

विज्ञापन
job fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। इंटर कॉलेज के एक शिक्षक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके साइबर ठग उनके परिचितों से रुपये मांग रहे हैं। यह रुपये गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती होने के नाम पर मांग जा रहे हैं। एक संबंधी की शिकायत पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। इससे पहले एक भाजपा और एक सपा नेता के नाम पर इसी तरह ठगी करने की कोशिश की जा चुकी है। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित आनंद बिहार कॉलोनी निवासी सैयद यूसुफ रजा इस्लामिया इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके एक संबंधी ने उन्हें फोन पर जल्द स्वस्थ होने की बात कही। पूछने पर पता चला कि फेसबुक से रुपये भेजने के लिए पहुंचे मेसेज के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली की शिक्षक आईसीयू में भर्ती हैं। इस पर शिक्षक ने आपत्ति जताते हुए अपना अकाउंट चेक किया। साथ ही अन्य परिचितों से भी मामले की जानकारी ली। यूसुफ के मुताबिक उनके नाम से किला क्षेत्र के बजरिया निवासी डॉ. मीसम रिजवी, लखनऊ के मंसूर रिजवी से मेडिकल इमर्जेंसी के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे गए। आरोप है कि हैकर्स ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके संबंधियों और परिचितों से ठगी की कोशिश की। इससे पहले भी भाजपा नेता सुधीर मौर्य और एक सपा नेता के नाम पर ऐसे ही ठगी की कोशिश की जा चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें