फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठगों ने निकाला उत्तर रेलवे में भर्ती का फर्जी नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे बेरोजगारों से ठगी के लिए ठगों ने उत्तर रेलवे के मुरादाबाद समेत पांच डिवीजनों में विभिन्न पदों पर भर्ती का फर्जी नोटिफिकेशन जारी कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद उत्तर रेलवे मुख्यालय समेत डीआरएम मुरादाबाद आरके सिंह ने नोटिफिकेशन को फर्जी बताया है। मामले की जांच रेलवे इंटेलीजेंस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे में मुरादाबाद, लखनऊ, दिल्ली, फिरोजपुर और अंबाला डिवीजन आते हैं। दो दिन पहले इन पांचों डिवीजन में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके बाद भारत सरकार और रेलवे की मोहर के साथ आवेदन पत्र का प्रारूप भी जारी कर दिया गया। आवेदन का प्रारूप सामने आने के बाद रेलवे इंटेलिजेंस ने जांच की तो पता चला कि इस पर अधिकारियों के पदनाम और पते गलत दिए गए हैं। इसके बाद रेलवे की ओर से स्पष्ट किया गया कि नोटिफिकेशन और आवेदन का प्रारूप पूरी तरह से फर्जी है। इसे युवाओं से ठगी की नीयत से जारी किया गया है। फर्जी नोटिफिकेशन को लेकर जागरूक करने के लिए उत्तर रेलवे ने सोशल मीडिया पर भी मुहिम शुरू की है।
डीआरएम मुरादाबाद आरके सिंह ने बताया कि रेलवे में भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शिता के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट से की जाती है। अन्य चारों डिवीजन के डीआरएम ने भी नोटिफिकेशन और आवेदन के प्रारूप को फर्जी करार दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें