फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्रेकर पर अनियंत्रित हुआ ई-रिक्शा, मां की गोद से छिटककर गिरी तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 27 Apr 2026 06:29 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से मासूम बच्ची की जान चली गई। तेज रफ्तार ई-रिक्शा ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गया, जिससे उसमें सवार महिला की गोद से छिटककर तीन साल की बच्ची सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने से मासूम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर पचदौरा दोहरिया रेलवे फाटक के पास स्पीड ब्रेकर पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होने से तीन वर्षीय बच्ची छिटककर सड़क पर गिर गई। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गौरीखेड़ा निवासी किसान महेंद्र पाल पत्नी और बच्ची अनीता (3 वर्ष) के साथ शनिवार को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दावत खाने के बाद परिवार ई-रिक्शा बुक करके घर लौट रहा था। रास्ते में पचदौरा दोहरिया रेलवे फाटक के पास स्पीड ब्रेकर पर ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया।

मां की गोद में थी मासूम 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक तेज रफ्तार में ई-रिक्शा चला रहा था। स्पीड ब्रेकर से गुजरने के दौरान भी उसने रफ्तार कम नहीं की। अचानक झटका लगने से महेंद्र पाल की बेटी अनीता (3 वर्ष) मां की गोद से छिटककर गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महेंद्र पाल के निवेदन पर पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें