बरेली। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में जम्मूतवी-पठानकोट रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो दिन ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली जम्मू की तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 12355-56 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस को 18 व 19 नवंबर को जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट तक चलाया जाएगा। यह गाड़ी जम्मूतवी-पठानकोर्ट स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
19 नवंबर को 14610 श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को कटड़ा स्टेशन से 60 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। इस गाड़ी को रास्ते के स्टेशनों पर 30 मिनट तक नियंत्रित भी किया जाएगा। संवाद