फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1188 ग्राम पंचायतों में होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने शुक्रवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी के साथ ही 1188 ग्राम पंचायत में प्रधान, 1467 पदों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), 60 वार्ड में जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) चुनाव की चर्चा शुरू हो गई हैं।हालांकि, जिले में चुनाव संबंधी तैयारियों के लिए अभी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित कार्यक्रम प्रभावी किए जाने के लिए आदेश का इंतजार है। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 23.47 लाख मतदाताओं ने 3870 केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग किया था। इधर, पांच वर्ष में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होने वाले विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान करीब एक लाख नए मतदाता सूची में जुड़ने का दावा है। शुक्रवार को जारी कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण 14 अगस्त से शुरू होगा। पुरानी सूची संशोधित होगी।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम प्रधान के पदों के अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 14,921 पदों पर चुनाव हुआ था। अब चुनाव कार्यक्रम जारी होने पर चुनाव में दावेदारी की आस लगाए उम्मीदवारों ने अपने गणित बिठाने पर मंथन शुरू कर दिया है। हालांकि, जनमत के बहुमत पर जीत-हार निर्भर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें