सीसीटीवी फुटेज में दिखा रिश्तेदार
बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने कई टीम बच्चों की तलाश में लगा दीं। रातभर रिश्तेदारियों में तलाश की गई। एक कैमरे की फुटेज में शादाब का बहनोई बच्चों को ले जाता दिखा। शादाब ने बताया कि बहन और बहनोई में अलगाव के बाद दोनों ने दूसरी शादी कर ली है। दोनों बच्चे अभी छोटे होने की वजह से मां के साथ रहते थे। अब पुलिस शादाब के बहनोई की तलाश कर रही है।