फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईंट-भट्ठे में चोरी कर रहे तीन छात्रों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। राइस मिल एसोशिएशन अध्यक्ष के ईंट-भटठे से लोहा और अन्य सामान चोरी कर रहे तीन छात्रों को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों और सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की तहरीर ईंट-भट्ठा स्वामी ने थाना नवाबगंज में दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गांधी टोला निवासी राजीव गुप्ता राइस मिल एसोशिएशन के अध्यक्ष हैं। राजीव गुप्ता के बिथरी गांव में एक राइस मिल, ईंट-भट्ठा और पेट्रोल पंप है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम तीन बजे उनके भट्ठे पर बाइक लेकर पहुंचे तीन छात्र लोहे के एंगल व जनरेटर के एल्टीनेटर चोरी कर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने सूचना भट्ठा स्वामी को दी। सूचना मिलते ही राजीव गुप्ता ने ग्रामीणों की मदद से तीनों आरोपियों को सामान सहित पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है। छात्रों ने बताया कि वह कस्बे के एक नामचीन स्कूल में पढ़ते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें