फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंटर कॉलेज से कक्षा नौ की तीन छात्राएं लापता, हरिद्वार में मिली लोकेशन

Sat, 21 Sep 2024 03:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में तीन छात्राएं लापता हो गई। तीनों एक ही कॉलेज पढ़ती हैं। शुक्रवार को कॉलेज गई थीं। वापस घर नहीं पहुंचीं। इस पर उनके परिजनों ने पहले कॉलेज फिर किला चौकी पर हंगामा किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से कक्षा नौ की तीन छात्राएं शुक्रवार को लापता हो गईं। परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर जानकारी ली। वहां पता लगा कि वे कॉलेज आई थीं। छुट्टी के बाद रोजाना की तरह चली गईं। देर रात तक छात्राओं के संबंध में जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने पहले कॉलेज और फिर किला चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। देर रात उनकी लोकेशन हरिद्वार में मिली है।

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के अलखनाथ और स्वालेनगर नवदिया की छात्राएं शुक्रवार सुबह घर से कॉलेज गई थीं। इनमें दो छात्राएं एक और एक छात्रा दूसरे समुदाय की है। अपराह्न दो बजे कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वे घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क किया। रात में परिजन फिर से कॉलेज पहुंचे। 

यहां सीसीटीवी फुटेज देखा तो छुट्टी के बाद दो बजे तीनों छात्राएं कॉलेज से निकलती दिखीं। इसके बाद परिजन किला चौकी पहुंच कर हंगामा करने लगे। रात 11 बजे के बाद उनकी लोकेशन हरिद्वार में मिलने के बाद पुलिस टीम यहां से रवाना हो गई है। इंस्पेक्टर किला हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्राएं लापता हुई हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें