फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरोगा व दो सिपाहियों ने किसान को किया अगवा, दो लाख रुपये वसूले, तीनों पर रिपोर्ट, निलंबित

Fri, 04 Apr 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में स्मैक तस्करी के लिए चर्चित फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में वसूली की वजह से एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। चौकी के दरोगा और दो सिपाहियों ने एक किसान का अपहरण कर लिया। उसे बंधक बनाकर रखा। धमका़कर दो लाख रुपये वसूले। 
विज्ञापन
आरोपी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, सिपाही मोहित चौधरी और हिमांशु तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी की कस्बा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किसान को अगवा कर लिया। थाने ले जाने के बजाय उसे रबर फैक्टरी के क्वार्टर में बंधक बनाकर रखा। स्मैक तस्करी में जेल भेजने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। दो लाख वसूल भी लिए। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर फतेहगंज पश्चिमी थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने तीनों को निलंबित भी कर दिया है।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव भिटौरा निवासी बलवीर सिंह संपन्न किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनका या उनके परिवार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इसके बावजूद बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे कस्बा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह, सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार उनके घर में घुस आए। तलाशी के नाम पर घर का सामान बिखेर दिया। उनको गालियां दीं और तमंचा रखकर उनका व उनके बेटे का वीडियो बना लिया। दो लाख रुपये लेने के बाद भी उनको नहीं छोड़ा तो परिजनों ने आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को कॉल करके शिकायत की।

ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर सीओ हाईवे नीलेश मिश्रा ने मौके पर जांच करने पहुंचे तो चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही भाग गए। सीओ ने बलवीर को मुक्त कराया। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसएसपी के आदेश पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें