बरेली के संजय नगर निवासी व्यक्ति ने अपने घर में गैस सिलिंडरों का भंडारण कर रखा था। प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। उसके घर से 79 सिलिंडर बरामद हुए।
बरेली के संजय नगर स्थित एक युवक के घर से 79 गैस सिलिंडर मिले। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक, एक सूचना के आधार पर होली चौराहा निवासी अरुण कुमार के घर टीम पहुंची। मौके से 79 गैस सिलिंडर बरामद हुए। इसमें 28 घरेलू गैस सिलिंडर भरे हुए, 40 खाली रहे। 11 व्यावसायिक गैस सिलिंडर भी मिले।
विज्ञापन
अरुण ने दावा किया कि वह फरीदपुर के भुता स्थित ओम अनंत भारत गैस एजेंसी से एग्रीमेंट कर सीएससी चला रहा है, पर वैध प्रपत्र नहीं दे सका। सिलिंडर की कालाबाजारी की आशंका में सभी सिलिंडर कब्जे में लेकर पास की गैस एजेंसी के सुपुर्दगी में दे दिए गए। साथ ही, संबंधित थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।