फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला पर निकाह हलाला के दबाव बनाने पर तीन नामजद

Sat, 25 Apr 2026 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ईधजागीर में महिला पर निकाह हलाला का दबाव बनाने के तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी अपने घरों से भाग गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह शाहजहांपुर के थाना क्षेत्र निगोही के एक युवक से दो साल पहले हुआ था। दंपती में मनमुटाव के कारण पति-पत्नी अलग हो गए। महिला ने गांव के एक युवक से निकाह का निर्णय किया। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने महिला पर निकाह हलाला का दबाव बनाया। चार दिन पहले गांव के मुन्ने, इश्त्याक और इसरार ने महिला से अश्लीलता की। महिला ने विरोध किया तो उनको समाज से बहिष्कृत करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें