फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वर्कशॉप में लगी आग में झुलसे तीसरे किशोर की मौत

Sat, 25 Apr 2026 06:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज-बरखन रोड स्थित श्रीश्याम कार वर्कशॉप में शनिवार रात लगी आग में झुलसे एक और किशोर ने उपचार के दौरान शुक्रवार भोर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आग में ईधजागीर गांव की बांके बिहार कॉलोनी निवासी चार किशोर (अजीत, साहिल, अरसिल और रजा हुसैन) झुलस गए थे। इनमें से अरसिल और अजीत की जान उपचार के दौरान पहले की जा चुकी है। शुक्रवार को माजिद अली के बेटे साहिल (15) की मौत हो गई। इस मामले में बाबू ने कार वर्कशॉप स्वामी महावीर, उसके बेटे और कार चालक रजा हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साहिल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें