फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, सात घायल

Mon, 04 Dec 2023 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में आंवला, नवाबगंज और फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे हुए। हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर है। अलग-अलग अस्पतालों में इनका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मधपुरी गांव के रहने वाले राकेश एक शादी समारोह में गए थे। देर रात वह बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। गुरगावां गांव के पास के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। बराबर में चल रही दूसरी बाइक पर बैठे दो  लोग भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल में भेजा गया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। 

जन्मदिन पार्टी में जा रहे युवक की मौत 
वहीं, बदायूं-आंवला रोड पर दो बाइकों की टक्कर में थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव अतरछेंड़ी निवासी सुखपाल सिंह उर्फ बच्चे (42) की जान चली गई। वह अपने भांजे के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने के लिए विशनपुर गांव जा रहे थे। बाइक पर गांव के ही सचिन और नन्हें उर्फ डोकर बैठे हुए थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। देवी गांव के पास पीछे से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। सुखपाल सिंह उर्फ बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक को बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। सचिन को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अतरछेंड़ी गांव निवासी जयगोविंद सिंह ने बताया कि सुखपाल ने शादी नहीं की थी। वह मजदूरी करते थे।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की जान गई
फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बसावनपुर गांव निवासी राजेश (19) की मौत हो गई। राजेश के पिता राधेश्याम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राजेश चचेरे भाई अमरपाल के साथ बाइक पर बैठकर किसी काम से मीरानपुर कटरा गए थे। शनिवार को रात करीब आठ बजे वह लौट रहे थे। टिसुआ चौराहे के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राजेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली भेजा गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें