आरोपी दुकानदार से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
हिंदू संगठनों के लोगों ने की थी शिकायत
पुलिस के मुताबिक, सावन में मांस की बिक्री पर रोक के बावजूद बेचने की सूचना मिली थी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष शानू गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री अरविंद दिवाकर, प्रिंस रस्तोगी, भूपेंद्र गंगवार, गो रक्षक दल के मोनू कश्यप विराट के अलावा राष्ट्रीय बजरंग दल आदि के पदाधिकारियों ने कोतवाली में शिकायत की थी। बताया था कि कस्बे की दो दुकानों पर मांस की बिक्री की जा रही है।
यह भी पढ़ें- UP: भूसे के ढेर में हड्डियां और कंगन, तीन दिन उठता रहा धुआं, हरियाणा से लौटे बेटे ने मां को खोजा तो हुआ खुलासा
बिरयानी की दुकान पर टिनशेड और काउंटर ध्वस्त
जांच में शिकायत सही पाई जाने पर शुक्रवार को एक दुकान का टिनशेड और काउंटर जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया था। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित रजा चिकन शॉप पर मुर्गे की पकौड़ी बेचते हुए इरफान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।