बरेली। कोहरे के कारण तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। गोरखपुर मंडल की ओर से इसकी सूचना जारी हुई है। साथ ही, ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए 980 फॉग सेफ्टी डिवाइस की व्यवस्था भी की गई है। इज्जतनगर मंडल को 250 डिवाइस मिली हैं। इनके इस्तेमाल से ट्रेनें 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। संवाद
इन ट्रेनों के घटाए फेरे
15119 जनता एक्सप्रेस एक, चार, छह, आठ, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसंबर 2025, एक, तीन, पांच, आठ, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 जनवरी 2026, दो, पांच, सात, नौ, 12 और 14 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।
15120 जनता एक्सप्रेस दो, पांच, सात, नौ, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28, 30 दिसंबर 2025, दो, चार, छह, नौ, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 जनवरी 2026, एक, तीन, छह, आठ, 10, 13 व 15 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।
15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन, छह 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 दिसंबर 2025, तीन, सात, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जनवरी 2026, चार, सात, 11 एवं 14 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो, पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26, 30 दिसंबर 2025, दो, छह, नौ, 13, 16, 20, 23, 27, 30 जनवरी 2026, तीन, छह, 10 व 13 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।
15073/15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस दो, तीन, चार, सात, 10, 11, 14, 17, 18, 21, 24, 25, 28 दिसंबर 2025, एक, चार, सात, आठ, 11, 14, 15, 18, 21, 22, 25, 28 जनवरी 2026, एक, चार, पांच, आठ, 11, 12, व 15 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।
15074/15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस दो, तीन, छह, नौ, 10, 13, 16, 17, 20, 23, 24, 27, 30 व 31 दिसंबर 2025, तीन, छह, सात, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27, 28, 31 जनवरी 2026, तीन, चार, सात, 10, 11 व 14 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।
बाघ एक्सप्रेस भी रहेगी प्रभावित
चैनवा एवं सीवान स्टेशन यार्ड में ब्लॉक की वजह से बाघ एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी। काठगोदाम-हावड़ा के बीच चलने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस 22 नवंबर को काठगोदाम से 60 मिनट और 24 नवंबर को 60 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी। इसी तरह 27 नवंबर को 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।