फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोएब की गिरफ्तारी न होने से भड़के, सड़क पर लेटे प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिनी बाइपास के जिम ट्रेनर शोएब की गिरफ्तारी न होने से नाराज भीड़ ने जमकर हंगामा किया। युवती के भाई संग प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए तो दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


मिनी बाइपास नैनीताल व पीलीभीत की ओर जाने-आने के लिए मुख्य मार्ग है। ठीक चौराहे के पास हंगामे के बाद भीड़ बढ़ती गई। पहले परिवार व आसपास के ही लोग थे। जब मामला दो समुदाय से जुड़ने लगा तो मौके पर भीड़ बढ़ने लगी। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन भीड़ का जोर जिम ट्रेनर शोएब की गिरफ्तारी पर था। भीड़ उसे जिम से निकालकर नीचे लाने और अपने हवाले करने की बात कह रही थी। पुलिस ने जब शोएब के भाग जाने की जानकारी दी तो लोगों का गुस्सा और भड़का। बाद में अधिकारियों ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो लोग माने।


जिम मालिक को पकड़ा, शोएब के घर दी दबिश
एयू फिटनेस जिम का मालिक अभय उपाध्याय भी युवती के भाई को पीटने वालों में शामिल था। पुलिस ने भीड़ का गुस्सा शांत करने के लिए अभय को हिरासत में ले लिया। उसे जीप में बैठाकर टीम ने शोएब के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पता लगा कि अभय उपाध्याय युवती के परिवार का परिचित है और उसे शोएब से उसके संबंधों की पूरी जानकारी थी। युवती का पति व भाई कई बार युवती के बारे में उससे पूछताछ भी कर चुके थे, लेकिन वह शोएब की दोस्ती में जानकारी छिपाता रहा। अब उसका नाम भी रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन



पिता सीआरपीएफ में, ससुर कथावाचक

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती फतेहगंज पश्चिमी के प्रभावशाली परिवार से जुड़ी है। उसके पिता सीआरपीएफ में दरोगा हैं। इन दिनों दूसरे प्रदेश में तैनात हैं। युवती का भाई पत्नी के साथ फतेहगंज पश्चिमी में ही रहता है, जबकि मां के साथ बेटियां यहां कर्मचारी नगर में बने घर में रहती हैं। युवती की शादी मैनपुरी में हुई है। उसके ससुर का वहां बड़ा सम्मान है और वह कथावाचक हैं।
इंस्टाग्राम से दोस्ती, जन्मदिन के फोटो से हुई पहचान
सूत्रों के मुताबिक शोएब से युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। शोएब के जिम ट्रेनर होने की वजह से युवती प्रभावित हो गई और फिर खुद भी उसके संपर्क में आकर यहीं काम करने लगी। बताया जा रहा है कि युवती व शोएब ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर रखे थे, लेकिन युवती के जन्मदिन का एक फोटो इन लोगों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। युवती के भाई ने उसी के जरिये जिम की लोकेशन पहचान ली और यहां चला आया। ब्यूरो

गुरुग्राम में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। अब बरेली में हुए घटनाक्रम को लेकर यहां परिवार ने तहरीर दी है। उसके आधार पर रिपोर्ट लिखी जा रही है। युवती मिल गई है। उसकी सुपुर्दगी के बारे में हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें