फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुलाटी पर तीन नई रिपोर्ट दर्ज, लुकआउट नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चिटफंड घोटाले में कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने तीन नई रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें कन्हैया की पत्नी राधिका गुलाटी, बेटे गोपाल गुलाटी समेत गुर्गों को नामजद किया गया है। दस नए मामले दर्ज होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कन्हैया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के तिलहर के मोहल्ला पोटरगंज निवासी प्रिंस गुप्ता ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि कैनविज ग्रुप के चेयरमैन कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी, बेटे गोपाल गुलाटी व कृष्णा गुलाटी, कन्हैया की मां मधु गुलाटी, उसका साला आशीष महाजन, सलहज किमि राना, उसके गुर्गे अमित महेंद्र, सूर्यप्रकाश, जगतपाल मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, सुरेश चंद्र कुशवाह, अनूप गुप्ता, संजीव वाधवा और पांच अन्य लोग ठगी का धंधा कर रहे हैं।
ये लोग कैनविज इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कैनविज रिजोर्ट मोटेल, कैनविज इन्फ्रा इंडिया, कैनविज डेवलपर्स व इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि नाम से फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करते हैं। प्रिंस ने इन लोगों से कैनविज विलेज वैली कॉलोनी में भूखंड लिया था। इसके बदले प्रिंस से 83,24,130 रुपये ले लिए। बैनामा करने के लिए कहा तो बीडीए से स्वीकृति मिलने तक इंतजार करने की बात कही गई। इसके बाद चेक देकर टाल दिया। चेक भी बाउंस हो गए।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर गुलाटी और उसके गुर्गे जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रिंस की पत्नी सुनैना के मुताबिक, उन्होंने भी कैनविज विलेज वैली में 73,87,226 रुपये देकर भूखंड लिया था। जब बैनामा करने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। जो चेक दिए, वे बाउंस हो गए। प्रिंस और उनकी पत्नी सुनैना की ओर से बारादरी थाने में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें