फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबर हत्याकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सरबर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बरेली। सरबर हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बाकी दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के करमपुर चौधरी में रहने वाले सरबर खां पत्नी हसीना के साथ रविवार शाम करीब चार बजे ईंट भट्ठे के पास बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान गांव के सल्लू खां के लड़के मस्तू, समसू और बन्ने खां के अलावा मोबीन, आमीन, मिट्ठू खां ने उन पर हमला बोल दिया। पहले लाठी डंडों से पीटा फिर फावड़े से वार किए। हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात सरबर खां ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमले में दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर दिया और आरोपी मोबीन को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद बाकी हमलावर गांव से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को तीन और आरोपियों मस्तू खां, उसके भाई समसू खां और मस्तू के लड़के आमीन को गिरफ्तार कर लिया गया। अब दो आरोपी बचे हैं। इनमें एक समसू का लड़का मैसर और दूसरा मोबीन का पिता बन्ने खां शामिल है। पुलिस इन दोनों की भी तलाश में जुटी है। इधर, सरबर की पत्नी हसीना की हालत में पहले से सुधार है। उन्हें अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें