फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल, महिला आरोपी भी पकड़ी गई

Mon, 27 Jul 2026 01:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कुल्छा पेट्रोल पंप से नगरिया सादात मार्ग पर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने टप्पेबाजी में लूटे गए सोने के कुंडल और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक मीरगंज रविकुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। देर रात करीब 12:50 बजे कुल्छा पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन उर्फ शहजाद उर्फ शहजादे के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


घायल अमन को उपचार के लिए सीएचसी मीरगंज भेजा गया। पुलिस ने मौके से पप्पू सिंह उर्फ फौजी और आसिफ को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक चाकू, दो बाइक और तीन मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में आरोपियों ने 15 जुलाई 2026 को मीरगंज बाजार में एक महिला से कुंडल चोरी करना स्वीकार किया।

विज्ञापन

एक महिला आरोपी भी गिरफ्तार  
आरोपियों ने बताया कि इस वारदात में आसिफ की पत्नी फईमा भी शामिल थी। पुलिस ने बाद में फईमा को लाभारी चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी सोने के कुंडल बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अन्य घटनाओं में संलिप्तता 
प्रभारी सीओ मीरगंज अरुण कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अन्य जनपदों में भी इसी प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। मीरगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें