फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सराफा व्यापारियों को नकली सोना देकर करते थे ठगी, महिला समेत तीन ठग गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 01:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में किला थाना पुलिस ने ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह की महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी नकली सोना देकर ठगी करते थे। 
विज्ञापन
ठगी के आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में किला थाना पुलिस ने नकली सोना देकर असली सोना और रुपये लेने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों (पिता-पुत्र और एक महिला) को गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि किला थाना क्षेत्र के जकाती निवासी सराफा व्यापारी विपिन कुमार रस्तोगी ने पांच जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने विश्वास में लेकर उनको नकली सोने के 190 ग्राम वजन के 19 पेंडल देकर 20 लाख रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की चेन, सोने की अंगूठियां और अन्य आभूषण हड़प लिए। 

भरतपुर के रहने वाले हैं आरोपी 
एसपी सिटी ने बताया कि विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर की सीडीआर व सर्विलांस टीम की मदद से राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना उच्चैन के गांव चक नवादा वीजा निवासी सुरेश, महेंद्र और जिला अलवर के थाना कालाकुआं की रामानंद कॉलोनी लाल डिग्गी निवासी बबली उर्फ बब्बू के नाम प्रकाश में आए। इसमें महेंद्र सुरेश का पिता है। बुधवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने श्मशान भूमि क्रॉसिंग के पास मिट्टी वाले टीले के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से पीली धातु के 11 पेंडल, नकली सोने के चार पेंडल, एक चेन, चार चूड़ी, एक अंगूठी, एक फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ बथरी चैनपुर थाने में भी इसी प्रकार की ठगी का मामला दर्ज है।

विज्ञापन

पति-पत्नी बनकर पहुंचते थे दुकान पर
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास से मिले 11 पेंडल असली सोने के हैं। इनमें छह पेंडल महेंद्र और पांच सुरेश के पास थे। इसके अलावा सुरेश के पास चार पेंडल नकली हैं जो चांदी के बने हुए हैं, लेकिन उस पर सोने की परत चढ़ी है। आरोपियों ने बताया कि वह शहरों में घूमते रहते हैं। महेंद्र और बबली पति-पत्नी बनकर सराफा व्यापारियों की दुकान पर जाकर असली सोने के पेंडल गिरवी रखकर सुनार से नकद रुपये लेते थे और कुछ चांदी के जेवरात बनवा लेते हैं। 

यह काम वह सुनार से तीन-चार बार करते हैं। जब सुनार को उनके ऊपर भरोसा हो जाता था तब वह नकली चांदी के पेंडल पर सोने की परत चढ़ाकर सुनार को देकर उनसे रुपये ले लेते थे। सराफा व्यापारी को अपना फोटो लगा कूटरचित आधार कार्ड देते थे। यह धंधा वह काफी समय से कर रहे थे।

तीन बार गिरवी रखे थे असली सोने के पेंडल
आरोपियों ने बताया कि किला बाजार में प्रकाश ज्वैलर्स के पास उन लोगों ने तीन बार असली सोने के पेंडल गिरवी रखकर नकद रुपये लेने के अलावा चांदी के जेवर बनवाए थे। उसके बाद नकली सोने के 19 पेंडल देकर 20 लाख रुपये नकद और चांदी की पायल और सोने की अंगूठी की ठगी की थी। इससे पहले वह बिथरी चैनपुर में इसी तरह पांच लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें