फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्युत शिविर में पौने तीन लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे के मोहल्ला गोड़ी में स्थित मदरसा रजविया कासमिया में आयोजित विद्युत शिविर में रविवार को करीब पौने तीन लाख रुपये की बकाया वसूली की गई व कुछ त्रुटिपूर्ण बिलों को संशोधित भी किया गया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित विद्युत शिविर में उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल जमा करके शिविर का लाभ उठाया। बारिश के बावजूद भी अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश एवं अवर अभियंता संतोष कुमार शर्मा शिविर में पहुंचे। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। कस्बे में अधिक लोड की समस्या का समाधान जल्द ही करने का आश्वासन भी अधिशासी अभियंता ने दिया। उन्होंने कहा कि बकाया बिल वसूली के लिए उनका अभियान जारी रहेगा। संवाद




जुन्हाई से जाफरपुर तक बन रही लाइन का किया निरीक्षण

अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश विद्युत शिविर से सीधे जुन्हाई से जाफरपुर बिजलीघर तक बन रही लाइन का निरीक्षण करने पहुंच गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वह 15 जुलाई तक लाइन बनाने का कार्य पूरा करा देंगे। उसके बाद आपूर्ति जुन्हाई के बिजली उपकेंद्र से चालू कर दी जाएगी। ग्राम दुनका में कुछ समस्या आ रही है। उसका भी समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें