फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हवा और बारिश से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शनिवार रात तेज हवा और बारिश के चलते मीरगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। रात करीब 12 बजे बरेली से मीरगंज को बिजली देने वाली 33 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। रविवार शाम तक विद्युत विभाग के कर्मचारी फॉल्ट नहीं ढूंढ सके।
विज्ञापन




बिजली आपूर्ति चालू रखने के लिए कस्बे की लाइन को देहात फीडर से जोड़ा गया। समसपुर फीडर भी रात 12 बजे बंद हो गया, जिससे बिजली शाम पांच बजे के बाद ही बहाल हो सकी। इस दौरान कस्बा व आसपास करीब 35 गांवों के लोगों को 17 घंटे बिजली की परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, रविवार सुबह चार बजे मीरगंज से नेशनल हाईवे पर एक एजेंसी के सामने जाने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर सड़क किनारे गिर गया। करीब एक घंटे तक तार से चिंगारियां निकलती रहीं, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शाम तक विद्युत कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त किया।







बिना हवा के हिलते दिखे हाई वोल्टेज तार, वीडियो वायरल



मीरगंज। शीशमखेड़ा और नंदगांव के बीच हाई वोल्टेज लाइन के तार बिना हवा के हिलते दिखे। यह दृश्य कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने इसे तकनीकी खराबी मानते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि लाइन में अर्थिंग के कारण तार हिल रहे थे। संवाद
विज्ञापन








बंच केबल में लगी आग, फुंकने से बची बस



सिरौली। शनिवार की रात बिजली की आग से बड़ा हादसा होने से बच गया। बीती रात नौ बजे आपूर्ति शुरू हुई। तभी थाने के समीप बरेली बस अड्डे पर बिजली की बंच केबल में आग लग गई। उसके नीचे बरेली डिपो की बस खड़ी थी। केबल टूटकर बस से ऊपर जलने लगी। उस समय बूंदाबांदी के कारण आवाजाही कम थी।



बस के ऊपर लपटों के साथ केबल जलती देख कुछ लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर सूचना दी। इसके बाद बिजली बंदकर आग पर काबू पाया गया। बता दें कि बरेली परिवहन निगम के चालक अपनी बस को थाने के समीप खड़ी कर घर चले गए। तभी तार टूटकर बस पर गिरा। हालांकि सूचना के बाद उसे बंद करा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें