संवाद न्यूज एजेंसीभोजीपुरा। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया हाफिज में बृहस्पतिवार शाम संजय कुमार की दो से छह वर्ष की पुत्रियां सोनम, मनोरमा और दृष्टि पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। तीनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात गांव की सड़क के पास तीनों बच्चियां बैठकर खेल रही थीं। तभी किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इसमें सोनम के हाथ, मनोरमा की पीठ पर और दृष्टि के चेहरे पर चोट के निशान आ गए। बच्चियों के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और उसे भगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जानवर सियार जैसा दिख रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वन रेंजर वैभव चौधरी के अनुसार, टीम ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई जानवर नहीं मिला। आशंका है कि यह कुत्ता ही होगा। बाकी जांच जारी है। संवाद