निदेशक के खिलाफ दर्ज हो चुका मुकदमा
मोहल्ला कामग्रान के रहने वाले निवेशक अशद की तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने निदेशक शशिकांत, भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य, मैनेजर अमित सिंह, सुनील बाबू व अन्य एजेंट और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी मुकदमें की विवेचता में अन्य शिकायतों को जोड़ा जा रहा है।
मजदूरी करके जमा किए थे रुपये
बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी शांति देवी ने बताया है कि मजदूरी कर 24 हजार रुपये जमा किए थे। सोंचा था कि जरूरत पर काम आ सकेंगे, लेकिन कंपनी के भाग जाने के बाद पूरी की कमाई डूब गई है। अब रुपये वापस पाने के परेशान हैं।
अपना मकान बना सके, इसलिए जमा कर रहे थे रुपये
बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी शीतल ने बताया कि 1.70 लाख रुपये में मकान खरीदने के लिए रुपये जमा किए थे। अब कंपनी भाग जाने के बाद परेशान हैं। किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रहीं हैं।
रुपये दोगुने के चक्कर में कर दी 2.50 लाख की एफडी
उझानी के रहने वाले ललित कुमार ने बताया कि पांच साल में रुपये दोगुना पाने के चक्कर में 2.50 लाख की एफडी करवा दी थी। घरवालों ने कहा कि पांच साल में पांच लाख रुपये मिलेंगे। इससे मकान ठीक करवा लेंगे। अब मेहनत की कमाई पानी में चली गई है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि जो भी निवेशक आ रहे हैं, सभी की तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई कराई जा रही है। जिन लोगों का भी पैसा गया है, वह तहरीर दे सकता है।