फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साई बरेली के तीन हॉकी खिलाड़ियों का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयन

Mon, 20 Apr 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे तीन प्रतिभावान आवासीय हॉकी खिलाड़ियों का चयन देश के प्रतिष्ठित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) के लिए किया गया है। इन खिलाड़ियों को अब भोपाल और सोनीपत स्थित केंद्रों पर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
विज्ञापन


साई प्रशिक्षण केंद्र बरेली के केंद्र प्रभारी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, चयनित खिलाड़ियों में सोनू यादव, आदित्य राय और शुभम राजभर शामिल हैं। सोनू यादव और आदित्य राय का चयन एनसीओई भोपाल के लिए हुआ है।
शुभम राजभर का चयन एनसीओई सोनीपत के लिए किया गया है। केंद्र प्रभारी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे बरेली केंद्र की एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें