फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली की तीन युवतियों से नैनीताल ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
Three girls of Bareilly were raped by taking them to Nainital
विज्ञापन
बहेड़ी। बरेली के बारादरी इलाके में रहने वाली तीन युवतियों को नैनीताल ले जाकर चार युवकों ने दुष्कर्म किया। युवतियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बहेड़ी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। सीओ बहेड़ी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली के बारादरी इलाके की तीन युवतियों ने बहेड़ी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नैनीताल घूमने के लिए सोमवार शाम चार बजे बरेली से नदीम और नावेद के साथ निकले थे। कार को नदीम चला रहा था। रास्ते में आटामांडा से साजिद और इरफान भी कार में बैठ गए। बाईपास रोड स्थित एक होटल में सभी लोगों ने खाना खाया। आरोप है कि उन्हें खाने में कुछ मिलाकर दे दिया, जिससे वे बेहोश हो र्गइं। रात करीब दस बजे वे लोग नैनीताल पहुंच गए। वहां उन्हें एक होटल में ठहराया गया। इसके बाद सभी ने उन तीनों के साथ दुष्कर्म किया। उन्हें एक कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया। एक युवती ने मौका पाकर फोन करके अपने भाई को पूरी बात बताई। इस पर युवती के भाई के साथ अन्य दोनों युवतियों के पति भी नैनीताल पहुंच गए। इस दौरान मौका पाकर तीन आरोपी वहां से भाग गए। इरफान को उनके पति और भाई ने दबोच लिया। उसे बांधकर बरेली ले जाने लगे। बहेड़ी बस अड्डे के पास इरफान ने हाथ में बंधी रस्सी को खोल लिया और भागने लगा। उसने एक युवक के दायें हाथ की अंगुली भी चबा ली। सूचना पर पुलिस बस अड्डे पहुंची और इरफान को पकड़ लिया। तहरीर पर पुलिस ने इरफान, नावेद व नदीम निवासी धौराटांडा और साजिद निवासी भोजीपुरा के खिलाफ दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
इसके बाद पुलिस ने इरफान के साथी नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच सीओ अजय कुमार गौतम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें