फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हमले के आरोपी बिलाल घोसी पर 24 घंटे में तीन एफआईआर, सात दिन में खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Tue, 02 Jun 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में वकील और उनके रिश्तेदारों पर चाकू से हमला करने के आरोपी बिलाल घोसी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। एसएसपी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ सिटी प्रथम को बिलाल का आपराधिक रिकॉर्ड जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में बिलाल घोसी को गिरफ्तार किया था। - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में छह साल पहले दूसरे समुदाय की युवती को ले जाने की वजह से शहर में सांप्रदायिक तनाव की वजह बने बिलाल घोसी को न्यायालय ने सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी ने वकील बृजेश मिश्रा पर चाकू से हमला किया था। रविवार देर रात मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस की गोली से न केवल उसके दोनों पैर घायल हुए, बल्कि एक पैर का घुटना भी टूट गया है। एसएसपी ने सात दिन में उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन




प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अपने मामा सर्वेश मिश्रा के घर गए अधिवक्ता बृजेश मिश्रा पर शनिवार रात बिलाल घोसी ने चाकू से हमला कर दिया था। बृजेश को बचाने में उनके मामा सर्वेश व मामी रानी मिश्रा को भी चाकू लगे थे। इस घटना के बाद बिलाल भाग निकला था। गुलाब नगर की गली से भागते वक्त उसने रास्ते में मिले सर्वेश मिश्रा को भी धमकाया और जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में तीन रिपोर्ट दर्ज 
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने बिलाल के खिलाफ 24 घंटे में तीन रिपोर्ट दर्ज कर लीं। पहला मामला वकील बृजेश मिश्रा की ओर से, दूसरा उनके मामा की ओर से और तीसरा मामला पुलिस की ओर से मुठभेड़ का दर्ज कराया गया है। बिलाल के एक पैर में फ्रेक्चर आया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है। जेल के अस्पताल में ही उसका उपचार किया जाएगा।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अधिवक्ता पर सरेआम चाकूबाजी कर प्रेमनगर के शातिर बिलाल घोसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी जो विफल हो गई। बिलाल पर छह मुकदमे पहले से हैं। तीन नए मामले दर्ज हुए हैं। सीओ प्रथम को सात दिन के अंदर उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें