फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भ्रष्टाचार के आरोप में उप निबंधक समेत तीन कर्मचारी निलंबित, मुख्यालय से की गई कार्रवाई

Sat, 09 May 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने बरेली के निबंधन कार्यालय के तीन कर्मचारियों को अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में उप निबंधक रवि प्रकाश वर्मा, कनिष्ठ सहायक तोषक राजन राजपूत और शिवम मिश्रा शामिल हैं। 
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने बरेली की सदर तहसील के निबंधन कार्यालय प्रथम में तैनात उप निबंधक रवि प्रकाश वर्मा, कनिष्ठ सहायक तोषक राजन राजपूत सहित वर्ष 2023 में निबंधन कार्यालय द्वितीय में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक शिवम मिश्रा को अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन तीनों के विरुद्ध अनुशासनात्क कार्रवाई शुरू करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रकरण वर्ष 2023 में रजिस्ट्री में खेल से जुड़ा बताया जा रहा है। विभागीय जांच में पाया गया कि तीनों कर्मचारियों ने पंजीयन प्रक्रिया और विभागीय छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। इन कार्मिकों ने आवंटित कार्य के विपरीत जाकर विलेखों के प्रलेखन, परीक्षण और पंजीयन में गंभीर अनियमितताएं बरतीं। शिकायतों की जांच के बाद ये आरोप आंशिक रूप से सही पाए गए। इसके आधार पर इन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। 

मुख्यालय से की गई कार्रवाई 
स्टांप और पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जनता को परेशान करने या विभागीय नियमों के विरुद्ध जाकर कार्य करने में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन तेज सिंह यादव ने बताया कि इनके खिलाफ 2023 में रजिस्ट्री से जुड़े प्रकरण में जांच हुई थी। मुख्यालय से की गई कार्रवाई किस प्रकरण में हुई है, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। आदेश की प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें