फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार मां-बेटी समेत तीन की मौत, परिवार के छह लोग घायल

Mon, 12 Jun 2023 08:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Road Accident in Bareilly: बरेली-नैनीताल हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। ये सभी लोग उर्स में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन
बरेली-नैनीताल हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में सोमवार को नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्रैक्टर की सामने से आते टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे मे मां- पुत्री समेत टेंपो चालक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के थे। कस्बा मुंडिया जागीर उर्स के कुल शरीफ में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


देवरनियां के कस्बा मुडिया जागीर में बैहरमशाह बाबा का उर्स का सोमवार को कुलशरीफ के साथ समापन था। थाना सीबीगंज के गांव तिलियापुर के रहने वाले हाजी रफीक अपने परिवार के साथ कुलशरीफ में शामिल होने जा रहे थे। इसके लिए सीबीगंज के ही रहने वाले खादिम का टेंपो बुक किया था। 

गलत दिशा से आ रहा था ट्रैक्टर

थाना देवरनियां क्षेत्र में बरेली-नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की सामने से आते टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में हाजी रफीक की पत्नी वानो ( 65), टेंपो चालक खादिम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हाजी रफीक की पुत्री अंगुरी (25) ने बरेली अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हादसे में हाजी रफीक का पुत्र भूरा कुरैशी, उसकी पत्नी खूशबू, दो पुत्र और इमराना गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। टक्कर इतनी जबरदस्त की थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एक्सीडेंट जोन बन गया है सेमीखेड़ा 

हादसा बरेली-नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा रेलवे फाटक के पास हुआ। इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं। दो दिन पूर्व ही एक अज्ञात वाहन से बाइक सवार की मौत हुई थी। मगर पुलिस पिकट यहां नहीं लगती और न ही गलत दिशा पर चलने वालों पर शिकंजा कसा जाता है। 

ये भी पढ़ें- बूढ़ी मुर्गियों का बनेगा अचार: मशीन में विकसित होंगे चूजे, CARI के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक

हाजी रफीक कुरैशी की नगर पंचायत देवरनियां के कस्बा मुंडिया जागीर में रिश्तेदारी है। उनका पुरा परिवार टेंपो बुक कर कुलशरीफ में शामिल होने आ रहा था। कुलशरीफ में पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया और उनकी वहां पहुंचने की हसरत अधुरी रह गई। हादसे पर नगर पंचायत देवरनियां के चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी ने दुख जताया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें