फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से दंपती समेत तीन की मौत

Wed, 10 Apr 2019 06:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला पुल पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार समेत एक मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कछला पुल पर हुआ। बोलेरो बदायूं की ओर से कासगंज आ रही थी। तभी खाना देकर लौट रहे बच्चे को चलते हुए और सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती को जबरदस्त टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


इससे बच्चे और बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। वहीं मौके पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाने में कामयाब हो सकी। दंपती की अभी शिनाख्त नहीं हुई है जबकि बच्चा कछला के पंखिया नगला निवासी मोहम्मद नवाज है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें