उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के आसफपुर-बिसौली मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक टेंपो पलट गया। घटना में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान चार अन्य लोग भी घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान किशनपुर निवासी रामू देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।